सरकार ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए पीपीएफ और अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है

सरकार ने चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए लोक भविष्‍य निधि-पी.पी.एफ. और अन्‍य लघु बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

वित्‍त मंत्रालय के ज्ञापन में बताया गया है कि अक्‍तूबर से दिसम्‍बर तक की तिमाही के दौरान पी.पी.एफ. में सात दशमलव एक शून्‍य, राष्‍ट्रीय बचत पत्र-एन.एस.सी. में छह दशमलव आठ प्रतिशत और डाकघर मासिक आय योजना खाते में छह दशमलव छह प्रतिशत की ब्‍याज दर जारी रहेगी।