हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में सहयोग बढाने के लिए चौदहवां वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन आज

नई दिल्ली :- भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन आज आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक होगी। भारत और जापान के बीच विशेष कार्यनीतिक वैश्विक भागीदारी के दायरे में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग- संबंध है।

दोनों देशों के बीच यह 14वां शिखर सम्मेलन द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा और इसे मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हिंद- प्रशांत क्षेत्र और इससे परे भी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिये साझेदारी बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा।