सतीश साहू
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बंद पेंशन व्यवस्था को लागू करने की घोषणा करने पर छत्तीसगढ़ सहित राज्य के समस्त जिलों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों मैं हर्ष व्याप्त है
छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष राजेश गुप्ता महा मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव शिक्षक संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी एवं बस्तर जिला रेडक्रोस के उपाध्यक्ष ऐलेक्स जेन्डर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में कर्मचारियों के लिए बडा ऐलान करते हुए 2004 के बाद नियुक्तहुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। इसका लाभ प्रदेश के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि बंद पड़ी पेंशन योजना को लागू करना कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त कर्मचारी एवं शिक्षक संघ प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुये, शहर के कोतवाली चौक में रंग-गुलाल लगाकर ढोल-नगाड़े के थाप पर नाचते-गाते, झूमते ख़ुशियाँ मनाये।