भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोयला और खान के बारे में संयुक्त कार्य समूह की कल पहली बैठक हुई
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोयला और खान के बारे में संयुक्त कार्य समूह की कल पहली बैठक हुई। यह दोनों देशों के बीच अगले महीने होने वाली ऊर्जा वार्ता से पहले की बैठक है। कोयला मंत्रालय में अपर सचिव विनोद कुमार तिवारी और ऑस्ट्रेलिया के संसाधन प्रभाग के प्रमुख पॉल ट्रॉटमैन ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
तिवारी ने भारत में कोयला क्षेत्र का ब्योरा दिया और भविष्य के उभरते परिदृश्य को प्रस्तुत किया। उन्होंने दोनों देशों में कोयला और खनन क्षेत्रों में संभावित सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को शामिल करने का उल्लेख किया। वर्तमान और भविष्य के परिदृश्य में भारतीय कोयला संसाधनों, महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज मांग और आपूर्ति परिदृश्य पर मुख्य रूप से बातचीत हुईं।
