भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व क्रिकेट टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण जल्‍दी खत्‍म

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व क्रिकेट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के दूसरे दिन कल खराब रोशनी के कारण 64 ओवर और 4 गेंद का ही खेल हो सका।

कल का खेल समाप्त होने तक भारत ने भारत ने पहली पारी में 3 विकेट पर 146 रन बना लिए थे।

कप्तान विराट कोहली 44 और उप कप्‍तान अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 34 और शुभमन गिल ने 28 रन की पारी खेली।

खराब रोशनी के कारण मैच को कई बार रोकना पड़ा। बारिश होने से पहले दिन का खेल रदद हो गया था।