भिवंडी। अवैध संबंध में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल है।
पुलिस ने 39 वर्षीय कांस्टेबल सचिन खाजेकर और उसके रिश्तेदार कल्पेश खैरनार को नर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान आशा मोरे के रूप में हुई है। आरोपी ने 13 जून की रात में चलती कार में गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए कई घंटे घूमता रहा।
आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला से उसके संबंध रूप से पैसे मांग रही थी और उस पर परिवार को छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसलिए कांस्टेबल ने उसे मारने का फैसला किया।