संध्या सिंह
दुर्ग। नगपुरा पार्श्व जैन तीर्थ के निकट दुग्गड़ निकेतन में 17 से 19 जून को भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ हुआ जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आज इसका शुभारंभ किया वहीं इस शिविर के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह स्वयं उपस्थित रहेंगे इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं पार्टी की गतिविधियों को संचालित करना एवं आने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना है।
इस प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त पार्षद गण मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल कोषाध्यक्ष एवं मंडल के दो प्रमुख कार्यकर्ता, तथा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों को समिलित रखा गया है।