HomeNATIONALCHHATTISGARHVideo: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली

Video: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली

संध्या सिंह

भिलाई। भारत की आजादी की 75वी वर्षगांठ के असवर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत साल भर विविध आयाजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर कला मंदिर सिविक सेंटर से एक साइकिल रैली निकाली गई।

भिलाई में भी नेहरू युवा केन्द्र द्वारा इस साइकिल रैली में दुर्ग भिलाई के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सांसद विजय बघेल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई।

बता दें दुर्ग जिले में आयोजित इस रैली की खास बात यह है कि विश्व साइकिल दिवस के दौरान खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में यह कार्यक्रम भारत के 75 जिलों में एवं राजधानी में आयोजित किया जा रहा है। देशभर के 75 जिलों में दुर्ग जिले का भी चयन किया गया। आज इस रैली की शुरुआत में निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र अनिर्बन दासगुप्ता भी उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि देशभर के 75 जिलों में इस रैली के लिए हमारा चयन किया गया। आज यह रैली कला मंदिर सिविक सेंटर से शुरू होकर ग्लोब चौक, सेंट्रल एवेन्यु रोड होते हुए सेक्टर 09 अस्पताल चौक, तालपुरीचौक, जेल तिराहा होते हुए विवेकानंद परिसर दुर्ग में समाप्त हुई। इस रैली में दुर्ग भिलाई के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments