जिले में औसत वर्षा 265 मि.मी. दर्ज

गरियाबंद :- गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 02 जुलाई 2021 तक औसत वर्षा 265.1 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 123.4 प्रतिशत है।
भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा राजिम तहसील में 345.8 मि.मी. तथा सबसे कम मैनपुर तहसील में 205.3 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।
इसी प्रकार गरियाबंद तहसील में 309.4 मि.मी., छुरा तहसील में 234 मि.मी. और देवभोग तहसील में 231.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
02 जुलाई 2021 को गरियाबंद तहसील में 12.09 मि.मी., राजिम में 26.6 मि.मी., छुरा में 1 मि.मी., मैनपुर में 7.1 मि.मी. और देवभोग तहसील में 45 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
