प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज नई दि‍ल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की 7वीं बैठक होगी

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में राष्‍ट्रपति भवन सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में नीति आयोग की शासी परिषद की 7वीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र तथा राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोग- समन्‍वय बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा।

फसल विविध‍ीकरण तथा तिलहन, दलहन और अन्‍य कृषि उत्‍पादों में आत्‍मनिर्भरता प्राप्‍त करने, राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्‍वयन और शहरी प्रशासन का विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। शासी परिषद प्रत्येक विषय पर कार्य योजना और कार्रवाई योजना को अंतिम रूप देगी। बैठक की तैयारियों के सिलसिले में इस वर्ष जून में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में धर्मशाला में मुख्‍य सचिवों का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन हुआ था।

कोविड महामारी के बाद देश के अमृत काल में प्रवेश करने और अगले वर्ष भारत के जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करने और उसकी मेजबानी में जी-20 शिखर सम्‍मेलन को देखते हुए कल की बैठक बहुत महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।