जापान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में तारो कोनो प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह ले सकते है

जापान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ पार्टी के शीर्ष नेता तारो कोनो प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह ले सकते है।

प्रधान मंत्री पद के एक अन्य शीर्ष दावेदार शिगेरू इशिबा के पीछे हटने के बाद तारो कोनो के लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने की संभावना बढ़ गई है।

योशीहिदे सुगा के प्रधानमंत्री पद की दौड से स्वयं को अलग करने की घोषणा के बाद  तारो कोनो को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। तारो कोनो इस समय जापान के टीकाकरण अभियान के प्रभारी मंत्री हैं।

नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान होगा।