दिल्‍ली में इंडिया गेट पर आज स्वर्णिम विजय पर्व का आयोजन किया जाएगा

नई दिल्ली :- 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरे होने और भारत-बांग्लादेश की मैत्री के उपलक्ष्य में आज दिल्‍ली में इंडिया गेट पर ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान, 1971 के युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियारों और उपकरणों को दर्शाया जाएगा। उद्घाटन के बाद यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुल दिया जाएगा।

समापन समारोह 13 दिसंबर को होगा, जिसमें राजनाथ सिंह और बांग्लादेश के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।