नोटबंदी को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने बताया सही, सभी याचिका खारिज

नई दिल्ली: कोर्ट ने 2016 की नोटबंदी को वैध करार दिया है। इसी के साथ कोर्ट ने सभी 58 याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। 4 जजों ने बहुमत से फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि 8 नवंबर, 2016 के नोटिफिकेशन में कोई त्रुटि नहीं मिली है।