नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के दो नए जज आज सुबह शपथ लेंगे। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ लेंगे। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने दोनों जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।