सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के प्रदर्शन के चलते राजमार्गों की घेराबंदी पर नाराजगी व्यक्त की, सरकार से यातायात सुचारू रूप से बहाल करने के लिए कानून लागू करने को कहा

उच्चतम न्यायालय ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में राजमार्गों की लंबे समय से नाकेबंदी पर नाराजगी व्यक्त की है।
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यामूर्ति एम.एम. सुन्द्रेश की पीठ ने कहा कि मार्गों को बाधा रहित करने से संबंधित कानून लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उच्चतम न्यायालय में दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी हटाने से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई हो रही थी।
उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सड़कों की नाकाबंदी खोलने के बारे में किसान संघों को पक्ष बनाने के लिए औपचारिक आवेदन दाखिल करने की अनुमति दे दी।
