रायपुर। आदिवासी बहुल डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा के अनेक दावेदार सामने आ रहे है । सूत्रों की माने तो यहां का इतिहास एक तरह से कांग्रेस का गढ़ रहा है। अधिकांश समय पर कांग्रेस के विधायक ही जीते हैं। बीच में दल्लीराजहरा माइंस में श्रमिकों का उदय हुआ। जनकलाल ठाकुर पूर्व में विधायक चुने गए थे। इसके बाद मशीनीकरण के कारण मजदूरों की संख्या में कमी होती गई। जिसके साथ ही वर्चस्व भी कम होता गया। 2003 के चुनाव में भाजपा ने राजपरिवार के लाल महेंद्रसिंह टेकाम को चुनाव मैदान में उतारा, जो कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने में सफल रहे। इसके बाद वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक लाल महेंद्रसिंह टेकाम का टिकट काटकर उनकी पत्नी नीलिमा टेकाम को दिया और वह भी जीतने में सफल रही। फिलहाल अभी यहां से मंत्री और विधायक अनिला भेड़िया है। पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की बुरी तरह हार के बाद से ही पूरे प्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। इसी बीच लोगों की माने तो इस बार बीजेपी से दावेदारी कर रहे सुखदेव कोरेटी का नाम तेजी से सुर्खियों में है। सूत्रों का कहना है कि कोरेटी लगातार सभी पूरे विधानसभा में हर घर तक जा रहे है। साथ ही बीजेपी से अपनी दावेदारी ठोक रहे है।
डौंडीलोहारा विधानसभा से इस बार सुखदेव ने ठोकी दावेदारी, देखे क्या है क्षेत्र का इतिहास
RELATED ARTICLES