एक ही जांच से हर प्रकार के कोरोना वायरस का पता लगा सकने वाली किट बनाने में सफलता

नई दिल्ली :- महाराष्ट्र में, पुणे के जीनपैथ डायग्नॉस्टिक केन्द्र ने एक ही जांच के सहारे हर प्रकार के कोरोना वायरस का पता लगा सकने वाली किट बनाने में सफलता हासिल की है।

कोविडेल्टा नामक इस किट को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भी मान्यता दे दी है।

केन्द्र के संस्थापक और मुख्य विज्ञान अधिकारी डॉ. निखिल फड़के ने बताया कि इस सस्ती किट की सहायता से बहुत तेज़ी से जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसी किट की मदद से पुणे में ओमिक्रॉन के पहले संक्रमण की पुष्टि की गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि देश-विदेश की कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं इस किट के उपयोग पर विचार कर रही हैं। डॉ. फड़के के अनुसार, इस किट की एक बड़ी विशेषता है कि यह डेल्टा और ओमिक्रॉन वायरस को स्पष्टता से अलग करती है।