डिप्रेशन में आ कर स्टूडेंट ने लगाई छलांग, हुई मौत

इंदौर  | जिले के एबी रोड स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स की एक बिल्डिंग से 11वीं के स्टूडेंट ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र विनायक मिश्रा सुबह योगा करने छत पर गया था। करीब 7 बजे 5वीं मंजिल से तरीके से कूद गया। पुलिस को उसके रूम से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कई अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में उसने लिखा कि ईश्वर के लिए आप सभी मुझे माफ कर दीजिए। मौत एक सच्चाई है, जिसे हम सभी को स्वीकारना होगा और आगे भी बढ़ना होगा। सभी का जीवन उज्ज्वल हो, सेहत ही संपत्ति है। मैं सामान्य बच्चा नहीं हूं। आई एम कमिंग सून…। बताया गया कि छात्र डिप्रेशन में था और अपने रूममेट्स से बार-बार कह रहा था कि गणेशजी चले गए, वो भी चला जाएगा।विनायक मूल रूप से सतना का रहने वाला है, वह यहां हॉस्टल में रह के पढ़ाई कर रहा था।

एमआईजी पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 7 बजे की है। छात्र विनायक पिता विनोद मिश्रा मूल रूप से मैहर (सतना) का रहने वाला था। स्वदेश भवन के चौथे माले स्थित नीलगिरी प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। यहां वह बर्फानी एकेडमी में स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल की इस बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदा।

 

एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का है। विनायक के पार्टनर से भी इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिनों से विनायक परेशान था। वह कह रहा था कि गणेशजी चले गए, उसे भी जाना है। हालांकि, उस समय उसका पार्टनर यह नहीं समझ पा रहा था कि यह बातें कहने के पीछे उसका मकसद क्या है।

 

रोज की तरह वो शनिवार सुबह योगा करने के लिए होस्टल की छत पर गया। कुछ देर बाद नीचे तैनात गार्ड को कुछ गिरने की आवाज आई। देखा तो विनायक खून से लथपथ पड़ा था। उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बहन सिमरन और परिचित उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बहन हॉस्टल के नीचे वाले फ्लोर पर रहती है। वह भी पढ़ाई कर रही है।