सूरजपुर डबल मर्डर पर राज्य सरकार का एक्शन, हटायें गए एसपी, प्रशांत ठाकुर नए पुलिस अधीक्षक

सूरजपुर | छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर डबल मर्डर के बाद जिले के एसपी को बदल दिया गया है| प्रशांत ठाकुर को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है| पुलिस विभाग ने देर रात तबादला आदेश जारी किया| एम आर अहिरे को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है| प्रधान आरक्षक की पत्नी ओर बेटी की हत्या के बाद पुलिस कप्तान को बदला गया है|

 

https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1848546378928284003

घटना 13 अक्टूबर 2024 की है| उस दिन रात आरोपी कुलदीप साहू ने सूरजपुर में पुराने बस स्टैंड में आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कड़ाही का खौलता तेल फेंक दिया था| इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल थाने को सूचना दी गई| प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैंड और आसपास आरोपियों की पतासाजी में जुट गए|

 

इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू ने अपने साथियों के साथ रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की| पुलिसकर्मी किसी तरह बच गए और कार का पीछा करने लगे| लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए| जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ प्रधान आरक्षक तालिब शेख को मारने महगवां चौक स्थित उसके घर पहुंच गए| वहां तालिब शेख नहीं मिला तो आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी|

सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी निलकेश्वर, जो आरोपी कुलदीप का रिश्तेदार है, उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है|