युक्रेन से भारतीय विदयार्थियों को लेकर विशेष विमान आज शाम मुम्बई पहुंचेगा
नई दिल्ली :- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंच गया है। आज शाम यह विमान विद्यार्थियों को लेकर मुंबई आएगा।
यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर सडक मार्ग से पहुंचे भारतीयों को दूतावास के अधिकारियों ने बुखारेस्ट पहुंचाया। यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया की और उडानें बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जाएंगी।
यूक्रेन का हवाई क्षेत्र नागरिक विमानों के लिए 24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे लगभग 20 हजार भारतीयों में अधिकतर विद्यार्थी हैं। यूक्रेन की वायुसीमा बंद होने से पहले 22 फरवरी को राजधानी कीव से 240 लोगों को स्वदेश लाया गया था।
