दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की सम्‍भावना

नई दिल्ली :- दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की सम्‍भावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून सामान्‍य रूप से 8 जुलाई तक समूचे देश में पहुंचता है।

मॉनसून जल्‍दी शुरू होने के बाद दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्‍से और मध्‍य भारत में अनूकूल स्थिति न होने के  कारण इसके आने में देरी हो रही है। इस समय उत्‍तरी मॉनसून गुजरात में पोरबंदर और बडोदरा, मध्‍य प्रदेश में शिवपुरी और रीवा तथा उत्‍तर प्रदेश में चुर्क से गुजर रहा है।