दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कल पूरे देश से विदा हो गया
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कल पूरे देश से विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 1975 के बाद सातवीं बार मॉनसून सर्वाधिक देर से लौटा है।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर मॉनसून की वर्षा कल सुदूर दक्षिण प्रायद्वीप में शुरू हुई। पूर्वोत्तर मॉनसून अक्तूबर से दिसंबर तक दक्षिणी राज्यों में सक्रिय रहता है। मौसम विभाग ने कहा कि इस वर्ष इसके सामान्य रहने की संभावना है।
देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान जून से सितंबर माह तक सामान्य वर्षा हुई। पूरे भारत में एक जून से 30 सितंबर तक औसत 87 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
लगातार तीसरे वर्ष देश में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
