सोनोवाल ने मुंबई में पहली वाटर टैक्‍सी सर्विस का उद्घाटन किया

नई दिल्ली :- केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज मुंबई में अपनी किस्‍म की पहली वाटर टैक्‍सी सर्विस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे भी उपस्थित थे।

वाटर टैक्‍सी दक्षिण मुंबई स्थित डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल और नवी मुंबई स्थित बेलापुर जेट्टी के बीच चलेगी। इस से 45 मिनट में संबंधित स्‍थानों पर पहुंचा जा सकेगा। पहले इसके लिए डेढ घंटे का समय लगता था।

वाटर टैक्‍सी सर्विस में सात स्‍पीड बोट कार्यरत है। इस सेवा में केटामारान किस्‍म की बोट भी शामिल है जो 56 यात्रियों को एकसाथ ले जा सकती है।