HomeNATIONALCHHATTISGARHVideo: पश्चिम विधानसभा में जारी रहेगी सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा,विधायक उपाध्याय ने...

Video: पश्चिम विधानसभा में जारी रहेगी सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा,विधायक उपाध्याय ने जनता से करवाया विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय की ओर से पश्चिम विधानसभा में सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा जारी है। लगातार 15 दिन से अधिक समय होने पर भी विधायक अपने क्षेत्र की जनता से लगातार रूबरू हो रहे हैं। आज भी विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से वार्ड 17 ठक्कर बापा वार्ड पहुंचकर कर जनता से सीधे मिलकर संवाद किए। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि इस यात्रा को 15 दिन से अधिक हो गए हैं। इसके बाद भी जनता से सीधे संवाद जारी है और आगे भी इसी तरह ये सिलसिला जारी रहेगा।आज सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से गुढ़ियारी क्षेत्र के वार्ड 17 ठक्कर बापा वार्ड में दौरा कर जनता से रूबरू हो सीधे संवाद किया गया। वार्ड में उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्या बताई। वार्ड में पानी की समस्या थी, जिसे तत्काल अधिकारियों को बोलकर समाधान किया गया। इसके साथ ही वार्ड दौरा के दौरान
ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 शिवानंद नगर क्षेत्र स्वास्तिक विहार की बाजू गली झंडा चौक गणेश मंदिर से बिजली ऑफिस रोड तक
विकास कार्यों का रोड नाली के कार्य का वार्ड के स्थानीय जनता के हाथों भूमिपूजन किया गया। इसके बाद रायपुरा पहुंचकर बॉलीबाल के खिलाड़ियों से चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments