रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्या का समाधान करने अनोखा ओर अनूठा तरीका निकाला है। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से विकास उपाध्याय जनता की समस्या का प्राथमिकता से समाधान कर रहे हैं। विधायक उपाध्याय शुक्रवार को सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान वीर शिवाजी वार्ड के खमतराई और बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड के जनता कॉलोनी पहुंचे। जनता की समस्या को जाना और उसका निराकरण भी त्वरित किया।
विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड में महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि घर का आधार स्तम्भ महिलाएं होती है,जो घर चलाती है।कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के मजबूती ओर सशक्तिकरण के लिए कड़े ओर ठोस कदम उठाए हैं। महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवार की पीड़ा को समझते हुए राशन कार्ड की शुरुआत की गई। विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस यात्रा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे भी शामिल हुए।
दो वार्डों में पहुंची सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा,विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्याओं किया त्वरित निराकरण
RELATED ARTICLES