सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं
नई दिल्ली :- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं।
इससे पहले सोनिया गांधी के पुत्र और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इसी मामले में पांच दिनों तक पूछताछ की गई थी। इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ जांच चल रही है।
