देश में अब तक ओमिक्रॉन के तीन हजार सात मामले
नई दिल्ली :- देश में अब तक ओमक्रॉन के कुल तीन हजार सात मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक हजार 199 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में चार सौ 65, मामले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149 करोड़ 66 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। कल 94 लाख 47 हजार से ज्यादा टीके लगाये गये। कल 30 हजार 836 मरीज ठीक हुए। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव पांच सात प्रतिशत है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या तीन करोड़ 43 लाख 71 हजार से अधिक हो गई है।
पिछले 24 घंटे में एक लाख 17 हजार नए मामले सामने आए। वर्तमान में तीन लाख 71 हजार रोगियों का इलाज चल रहा है। अब तक 68 करोड़ 68 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई है।
