आसमानी आफत का कहर जारी : आकाशीय बिजली गिरने से दो ओर लोगों की मौत
रायपुर | छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है। बिलासपुर में बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग जगहों पर एक गर्भवती और मछुआरे की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को राजनांदगांव में 6 स्कूली बच्चों सहित 8 लोगों की जान गई थी।
बता दें कि बिलासपुर में अलग-अलग जगहों पर दो की मौत सीपत क्षेत्र के हिंडाडीह में 26 वर्षीय गर्भवती फुल कुमारी पावले बिजली की चपेट में आ गई। वो कुछ दिन पहले ही मायके हिंडाडीह आई थीं। सोमवार की शाम घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ उस पर बिजली गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर परिजन सिम्स पहुंचे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। दूसरी घटना फरहदा खार के खारंग नदी के पास हुई, जब मछली पकड़ने गए एक बुजुर्ग (60) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
