सिंगापुर सरकार ने आज भारत के उच्‍चायुक्‍त से बात कर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई

नई दिल्ली :- सिंगापुर सरकार ने आज भारत के उच्‍चायुक्‍त से बात की और कोविड-19 के सिंगापुर वैरियंट के बारे में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल के ट्वीट पर कडी आपत्ति की।

भारत के उच्‍चायुक्‍त ने स्‍पष्‍ट किया कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के पास कोविड वैरियंट या नागरिक उड्डयन नीति के बारे में घोषणा करने का कोई अधिकार नहीं है।

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट में कहा कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री भारत के लिए बात नहीं करते। उन्‍होंने आगाह किया कि ऐसे गैर-जिम्‍मेदाराना बयानों से लंबे समय की भागीदारी को नुकसान हो सकता है।

विदेशमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर कोविड के खिलाफ संघर्ष में मजबूत भागीदार रहे हैं।

उन्‍होंने लॉजिस्टिक केन्‍द्र के रूप में और ऑक्‍सीजन की आपूर्ति के लिये सिंगापुर की भूमिका की सराहना की और कहा कि भारत की मदद के लिए सैनिक विमानों को तैनात करने से दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों का पता चलता है।