नई दिल्ली:- कांग्रेस एवम छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। सोमवार दोपहर दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
तीन दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वे 93 साल के थे। उन्होंने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था।