वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता आर. वेंकट-रमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल

नई दिल्ली :- वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता आर. वेंकट-रमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल बनाए गए हैं। विधि और न्‍याय मंत्रालय की अधिसूचना में कहा है कि राष्‍ट्रपति ने वेंकट-रमणि को तीन वर्ष की अवधि के लिए नया अटॉर्नी जनरल नियुक्‍त किया है।