HomeNATIONALCHHATTISGARHसरोज पांडेय ने दुर्ग विधायक और महापौर पर जमकर हमला बोला, कहा-...

सरोज पांडेय ने दुर्ग विधायक और महापौर पर जमकर हमला बोला, कहा- उन पर तो खुद कांग्रेस को भरोसा नहीं….

भिलाई। नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में शामिल होने पहुंची राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दुर्ग विधायक और महापौर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शहरभर में महापौर विधायक के होडिंग्स लगे हैं, लेकिन उन पर तो खुद कांग्रेस को भरोसा नहीं है। तो जनता क्या भरोसा करेगी औऱ् जब भरोसा ही नहीं होगा तो विश्वास भी कहां से होगा। सांसद सरोज ने कहा कि आधे-अधूरे ठगड़ाबांध का लोकार्पण कर दिया। इतनी आपाधापी क्यों है, जब पांच साल काम करने के लिए मिले थे तो अब तक क्या किया।

संसद में नारी शक्ति वंदन महिला बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने दुर्ग की महिला पार्षदों ने नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में सांसद सरोज पांडेय पहुंची थी। उन्होंने कहा कि आज उत्सव का माहौल है और महिलाओं को अवसर मिलेगा। अब तक बाकी पार्टियां महिलाओं को केवल अवसर देने की बात कहती थी, लेकिन भाजपा की सरकार में यह संभव हो पाया।इस मौके पर दुर्ग के सभी समाज की महिलाओं का राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सम्मान भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments