सफाई दीदियों के द्वारा शहर को बेकार-रद्दी सामानोंं से किया सौंदरीकरण

कोरिया |  जिले के अंतर्गत आने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की सफाई दीदीयों के द्वारा बेकार-रद्दी सामानोंं से सिविल लाइन सड़क किनारे का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाएं मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक्स के बेकार-रद्दी बोतल से सिविल लाइन सड़क के किनारे को गार्डनुमा बनाकर संवार रही है । खाली बोतल में रेत भरकर सिस्टम मैटिक तरीके से सीमेंट से जोड़ रही हैं। अभी विश्राम गृह के सामने सिर्फ एक हिस्से का सौंदयीकरण करा रहे हैं। हालांकि, पीएचई कार्यालय से सुभाष तिराहे तक एसईसीएल ने सीएसआर मद से सौंदर्यीकरण कराया था। लेकिन नगर पालिका की अनदेखी और बिना रखरखाव के कारण बेकार हो गया है। अब स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत इस सौंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

इस विषय पर नगर पालिका सीएमओ संजय दुबे ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर सफाई का कार्य किया गया है । इसी के तहत सफाई दीदियों के द्वारा रद्दी और बेकार बोतल से साज सजावट का कार्य किया जा रहा है ।उन्होंने ने शहर वासियों से आह्वान किया की वो खुद आ कर दीदियों के द्वारा किए गए इस कार्य का अवलोकन करे और दीदियों का उत्साह वर्धन करे ।

फुटेज