यूरोप, चीन, मध्य पूर्व और कुछ अन्य देशों से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच जरूरी

मुम्बई :- कुछ देशों से मुंबई पहुंचने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को कल से हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर कोविड जांच करानी होगी।

अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों को कम से कम 14 दिन अनिवार्य रूप से घर में क्वारंटीन रहना होगा। बृह्नमुंबई नगर निगम ने इस बारे में आदेश जारी किया है।