आबकारी नीति मामले में राउज एवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक की सीबीआई रिमांड में भेजा

नई दिल्ली:-  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था और आज कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब वह 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे। जांच एजेंसी ने कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है।

कांग्रेस ने मांगा मनीष सिसोदिया का इस्तीफा

मनीष सिसोदिया को सीबीआई की कस्टडी मिलने पर दिल्ली कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल भारद्वाज ने कहा कि सही तरीके से जांच हो। कम से कम अब मनीष सिसोदिया का इस्तीफा लेना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वालों की सच्चाई सामने आ गई है।