जाने माने उद्योगपति रतन टाटा डी-लिट की मानद उपाधि से सम्‍मानित

नई दिल्ली :- जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोशियारी ने कल डी-लिट की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया। मुंबई में राजभवन में रतन टाटा को यह उपाधि एच.एस.एन.सी. विश्वविद्यालय के पहले विशेष दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई।

राज्यपाल ने कहा कि रतन टाटा का सम्मान समूचे टाटा परिवार और टाटा समूह का सम्मान है। उन्होंने कहा कि डी- लिट की उपाधि ग्रहण कर रतन टाटा ने विश्वविद्यालय और समारोह में उपस्थित लोगों का मान बढ़ाया है।