रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 21 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इसके बाद गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण, प्राकृतिक पेंट के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के एमओयू एवं नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से रवाना होकर साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे। वहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना की राशि के अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों को गोबर बेचने के एवज की राशि और गौठानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य के नगरीय निकायों के विकास कार्यों का ऑनलाइ यान लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
21 नवंबर को मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना की राशि का करेंगे अंतरण,एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
RELATED ARTICLES