भाजपा ने विभिन्‍न राज्‍यों में हुए चुनावों के परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के किसान उनके साथ हैं

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी ने गोवा जिला पंचायत चुनाव और विभिन्‍न राज्‍यों में स्‍थानीय निकायों के लिए हुए चुनावों के परिणामों का जिक्र करते हुए आज कहा कि देश के किसान उनके साथ हैं।

नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी प्रवक्‍ता संबिता पात्रा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव और राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश तथा देश के अन्‍य भागों में स्‍थानीय निकाय चुनावों में किसानों, श्रमिकों और गरीब लोगों के साथ देने से पार्टी को जीत मिली है।

उन्‍होंने कृषि कानूनों के संबंध में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्‍य पर किसानों को बहकाने का आरोप लगाया। पात्रा ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्‍होंने कोविड-19 महामारी से निपटने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की प्रशंसा की।