HomeBUSINESSRealme लॉन्च करने जा रहा शानदार Smartwatch, एक बार चार्ज और 288...

Realme लॉन्च करने जा रहा शानदार Smartwatch, एक बार चार्ज और 288 घंटे तक चलेगी बैटरी

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी आने वाले दिनों में भारत में एक नई स्मार्टवॉच, Realme Watch SZ100 लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इससे जुड़ी काफी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि Realme Watch SZ100 में आपको क्या फीचर्स मिल सकते हैं, इसकी कीमत कितनी होगी और इसे आप कहां से खरीद सकेंगे।

आधिकारिक तौर पर तो इस स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन खबरों की मानें तो Realme Watch SZ100 को इस साल मई के अंत तक भारतीय मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में लेक ब्लू और मैजिक गरे, दो रंगों में लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स के बारे में लीक्स के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस स्मार्टवॉच के बारे में कंपनी की तरफ से जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टवॉच दरअसल मार्च में लॉन्च हुई Realme TechLife Watch S100 का एक अपग्रेड हो सकती है। आइए जानते हैं कि Realme TechLife Watch S100 में आपको क्या फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि ये स्मार्टवॉच 1.69-इंच के डिस्प्ले, 240 x 280 पिक्सल के रेसोल्यूशन, वेदर फोरकास्ट और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे कई सारे फीचर्स से लैस है। ये स्मार्टवॉच 110 वॉच फेस और 24 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है और इसे एक बार चार्ज करके करीब 12 दिनों तक चलाया जा सकता है। Realme Watch SZ100 इससे बेहतर फीचर्स के साथ ही लॉन्च की जा सकती है।

कीमत की बात करें तो Realme TechLife Watch S100 को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से 2,499 रुपये में लिया जा सकता है। यह उम्मीद की जा रही है कि Realme Watch SZ100 की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments