भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए यूपीआई के इस्तेमाल से कार्ड के बिना नकदी निकालने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया
नई दिल्ली :- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए यूनीफाइड पेमेंट इंटर फेस- यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए सभी बैंकों और एटीएम से कार्ड के बिना नकदी निकालने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया है।
उन्होंने कहा कि इससे कार्ड स्किमिंग और कार्ड क्लॉनिंग जैसी धोखाधडी रोकने में मदद मिलेगी। रिजर्व बैंक के गर्वनर ने स्पष्ट किया कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी रहेंगे।
कार्ड रहित नकदी निकालने की सुविधा के तहत एटीएम से डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना धनराशि निकाली जा सकती है।
