भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को ऋण प्रतिभूतियों में निवेश करने की अनुमति देने का फैसला किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों ओर अवसरंचना निवेश ट्रस्टों द्वारा जारी ऋण प्रतिभूतियों में निवेश करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

इस कदम से रियल एस्टेट को दीर्घावधि पूंजी और नकदी बढ़ने की उम्मीद है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने केन्द्रीय बजट 2019 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों ओर अवसरंचना निवेश ट्रस्टों में निवेश करने की अनुमति दी थी, लेकिन इस सिलसिले में उपयुक्त प्रावधान नहीं किए गए थे।

रिजर्व बैंक ने अब विदेशी मुद्रा प्रबंधन (ऋण साधन) विनियमन-2021 में संशोधन कर इस तरह के निवेशों को अनुमति दे दी है।