आज से राज्योत्सव का आगाज, CM मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री ने सभी नागरिको किया सादर आमंत्रित…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल का पहला राज्योत्सव का आज से आगाज होगा। चार से छह नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव होंगे।

समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। पांच नवंबर को मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका और छह नवंबर को अलंकरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे।

https://x.com/vishnudsai/status/1853248297374466290

पहले दिन होंगे ये कार्यक्रम

चार नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 4.30 बजे से होगी। इसमें रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, मोहन चौहान और साथी द्वारा शाम पांच बजे 5.30 बजे आदिवृंदम, 5.30 से 6.00 बजे सुनील सोनी और टीम द्वारा शाम 7.15 से 7.45 बजे क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7.45 से 8.15 बजे मल्लखंभ (इंडियाज गाट टैलेंट) और रात्रि 8.15 बजे बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतनु मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति होगी।