“रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 14वें राउंड में सुनील सोनी की 31,331 वोटों से बढ़त, बीजेपी की जीत करीब”
रायपुर : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने 14वें राउंड में 31,331 वोटों की बढ़त बना ली है। काउंटिंग के बाद बीजेपी को 63,251 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 31,920 वोट मिले। हर राउंड में बीजेपी आगे चल रही है, और कांग्रेस के आकाश शर्मा कोई भी राउंड नहीं जीत पाए। बीजेपी में उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस में निराशा है।
