रायपुर नगर निगम चुनाव 2025: वार्डवार नतीजे, जानें किस पार्टी को मिली जीत और कहां रहा कड़ा मुकाबला

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1.53 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया। भाजपा ने 70 में से 60 वार्डों पर जीत दर्ज कर निगम में भी अपना वर्चस्व कायम कर लिया, जबकि कांग्रेस सिर्फ 7 वार्डों में सिमट गई।

रायपुर : वार्डनुसार देखें कहां किस पार्टी की हुई जीत

पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, हालांकि उनकी पत्नी ने जीत हासिल कर कांग्रेस को आंशिक राहत दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को “डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का परिणाम” बताते हुए जनता का आभार जताया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा की जीत के पीछे स्थानीय विकास कार्य, मजबूत संगठन और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता प्रमुख कारण रहे। कांग्रेस की हार ने उसके संगठन में असंतोष बढ़ा दिया है, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में भी उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।