नई दिल्ली। असम में आफत की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात हो गया है। लगातार बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। शनिवार को बाढ़ के चलते चार बच्चों सहित आठ और लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 62 हो गई है। दूसरी ओर, 8 अन्य लोग लापता हैं। असम में बारिश का कहर जारी, कई स्थानों पर भूस्खलन, असम के 32 जिलों में करीब 31 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का बाढ़ का पानी 4,291 गांवों में घुस गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
आफत की बारिश : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित, अब तक 25 लोगो की मौत
RELATED ARTICLES