रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता को पुलिस सेवा पदक प्रदान किया गया है। उनके 34 वर्ष के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए 27 मई को अश्वनी वैष्णव कैबिनेट मंत्री भारत सरकार ने सम्मानित किया। विज्ञान भवन ,नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम अलंकरण समारोह में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा पदक से सम्मानित कियाक गया है। इस सम्मान पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल परिवार रायपुर मंडल रेलवे के अन्य अधिकारी और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
रेलवे अलंकरण समारोह,रायपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता को मिला पुलिस सेवा पदक
RELATED ARTICLES