पीवी सिंधु और एच एस प्रणॉय आज बासल में स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे

नई दिल्ली :- पी. वी. सिंधु और एच. एस. प्रणॉय स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंच गए हैं।

महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में सिंधु ने थाइलैंड की सुपानिदा केटथोंग को पराजित किया। खिताबी मुकाबले में सिंधु का सामना थाइलैंड की ही बुसानान ओन्ग-ब्रामंग-फान से होगा।

पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में प्रणॉय ने इंडोनेशिया के एंथनी सिनि‍सुका गिंटिंग को हराया। फाइनल में उनका मुकाबला जोनाथन क्रिस्टी से होगा।