सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के महिला सिंगल्स फाइनल में आज पी.वी. सिंधु का मुकाबला चीन की वांग-झी-यी से होगा

नई दिल्ली :- सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स फाइनल में आज पी० वी० सिंधु का मुकाबला चीन की वांग झी यी से होगा। कल सेमीफाइनल में सिंधु ने जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 से हराया।

इस वर्ष यह तीसरा अवसर है जब पी० वी० सिंधु किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हैं।

महिला सिंगल्‍स के दूसरे सेमीफाइनल में वांग झी यी ने जापान की आया ओहोरी को सीधे सेटों में 21-14, 21-14 से हराया।