पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, दस नये मंत्री शामिल किये गये
नई दिल्ली :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। चंडीगढ में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दस विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद थे। आज जिन विधायकों को शपथ दिलाई गई वे हैं – हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह, विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारुचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाल जीत सिंह भुल्लर और ब्रह्मशंकर जिम्पा।
