HomeNATIONALCHHATTISGARH8 मार्च को मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में "प्राउड वूमेन" कार्यक्रम,महिलाओं का सम्मान,निशुल्क...

8 मार्च को मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में “प्राउड वूमेन” कार्यक्रम,महिलाओं का सम्मान,निशुल्क सिलाई मशीन का होगा वितरण

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को मदर्स केयर वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से “प्राउड वूमेन” का आयोजन किया जाएगा। 11 सिलाई मशीन का निशुल्क वितरण जरूरतमंद,आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार के लिए किया जाएगा। “आत्मनिर्भर भारत एक झलक” के तहत महिला रोजगार स्वरोजगार स्वावलंबन शिविर स्वयं निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन प्रायोजित है। नारी शक्ति सम्मान के तहत कार्यक्रम में महिला कुली, महिला पोस्ट वुमेंन, ई-रिक्शा चालक महिला बहनें, पेट्रोल पंप में कार्यरत बहनें, नारी की अद्भुद कहानी सभी का सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 3 से शाम 6 तक होगा। यह जानकारी हरशीला रूपाली शर्मा अध्यक्ष,मदर्स केयर वुमेंस एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर सोसाइटी ने दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments